नितिन कोहली के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रसपाइयों ने निकाला साइकिल मार्च
Agra (Uttar Pradesh, India)। पेट्रोल और डीजल के मूल्य में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका चौतरफा विरोध हो रहा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपी) के कार्यकर्ता तो इस काम में सबसे आगे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी नितिन कोहली एवं जिलाध्यक्ष धारासिंह यादव के नेतृत्व में सड़क पर निकल पड़े। सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। भीषण गर्मी में पसीना बहाया। अंजना सिनेमा स्थित पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक साइकिल रैली निकाली।
क्या कहने लगे लोग
कार्यकर्ता नारे लगाते हुए जा रहे थे। कार्यकर्ताओं का जोश और जुनून हर कोई देखता रह गया। लोग कह रहे थे कि ये विरोध हो रहा है। बाकी सब तो विरोध के नाम पर दिखावा करते हैं। भीषण गर्मी में साइकिल मार्च करके जता दिया है कि आम जनता की आवाज किस तरह से उठाई जाती है।
किसान, गरीब, नौजवान विरोधी है सरकार
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि वर्तमान सरकार किसान, गरीब, नौजवान विरोधी है। आज अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 30 डॉलर प्रति बैरल से भी कम है लेकिन फिर भी सरकार तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर रही है जिससे मध्यमवर्ग की कमर ही टूट गयी है और अर्थतंत्र भी कमजोर होगा।
10 दिन का अल्टीमेटम
प्रसपा जिलाध्यक्ष धारासिंह यादव ने बताया कि अगर सरकार ने तेल की बढ़ी हुई कीमतें दस दिनों के भीतर वापस नहीं हुई तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया एक बड़े जनआंदोलन के लिए विवश होगी।
बुग्गी से पहुंचे कलक्ट्रेट
प्रसपा के बाह विधानसभा प्रभारी मुकेश बरुआ एवं पंडित अनिल शास्त्री बुग्गी से कलेक्ट्रेट तक ज्ञापन देने पहुंचे। यह बुग्गी आकर्षण का केंद्र रही। उनका कहना था कि वह दिन आने वाला है जब लोग डीजल और पेट्रोल वाहनों से चल नहीं सकेंगे।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान प्रमुख रूप से लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष अंजुमन चौधरी, महानगर अध्यक्ष यूनिस खान, राजीव पोद्दार, मनीष शर्मा, शीलू यादव, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति, अशवीर सिंह, विमल ठकुरेला, लक्की शिवहरे, दाऊद जलाल कुरेशी, मुबीन खान, करनवीर, पवन शर्मा, पूरन सिंह, शाहिद खान, अजय यादव, सोनू कुशवाह, सुहैल खान, रजत प्रेमी, जयप्रकाश, अनुज जैन, कुलदीप यादव, लाले यादव, सुनील यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026