सहारनपुर। यूपी की सहारनपुर पुलिस ने सेना के नकली उम्मीदवार बन कर आंदोलन के लिए युवकों को उकसा रहे पांच नकली उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया है, ये सभी 25वर्ष से अधिक आयु वर्ग के थे।
सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारन पुलिस द्वारा अग्निपथ स्कीम के विरोध में प्रदर्शन करने वाले पांच को गिरफ्तार किया है। ये सभी विभिन्न राजनीतिक दलों से भी संबंधित हैं। पकड़े गए युवाओं पर आरोप है कि यह लोग राजनीतिक दलों से जुड़े होने के साथ-साथ अन्य युवकों को आंदोलन के लिए उकसा रहे थे। पुलिस ने बताया की पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. इनपर लोगों के भड़काने का आरोप है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए fake army aspirants से पूछताछ कर रही है कि इन सबकी उम्र 25 वर्ष से अधिक है। इनमें से कोई भी पुलिस या आर्मी की भर्ती की तैयारी नहीं कर रहा है। ये सभी विभिन्न राजनीतिक दलों से भी संबंधित हैं। अन्य युवकों को आंदोलन के लिए उकसा रहे थे।
आरोपियों में संदीप पुत्र महावीर उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम फन्दपुरी थाना नकुड जनपद सहारनपुर, पराग पंवार पुत्र संजय पंवार उम्र करीब 26 वर्ष नि0 ग्राम सांचलू थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर को पकड़ा गया है। पराग पंवार एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष है। मोहित चौधरी पुत्र संजय उम्र करीब 26 वर्ष नि0 ग्राम सहजवा थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर, सौरभ कुमार पुत्र शिवदयाल उम्र करीब 28 वर्ष नि0 ग्राम मल्हीपुर थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर, उदय पुत्र विजयपाल उम्र करीब 26 वर्ष नि0 ग्राम पहांसु थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर को देर शाम को शामली सहारनपुर रोड रेलवे फाटक से गिरफ्तार किया गया है।
– एजेंसी
- म्यूजिक वीडियो के बाद अब बॉलीवुड में तहलका मचाएंगी रेवती महुरकर: इंडिपेंडेंट थ्रिलर ‘पाउडर’ से करेंगी फीचर फिल्म डेब्यू - November 16, 2026
- सेंट जॉन्स कॉलेज में 30वां मैकश राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह: AMU के प्रो. सगीर अफराहीम उर्दू अदब के लिए सम्मानित - November 16, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का नया और सनसनीखेज तरीका: रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के खाते से चुकाया किसी और का क्रेडिट कार्ड बिल - November 16, 2026