जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में एक आतंकवादी को मार गिराया। सुरक्षा बल रविवार को आतंकी ठिकाने की तलाशी कर रहे थे। इस दौरान आतंकवादियों ने संयुक्त खोजी दलों पर गोलीबारी की। इसकी जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकी के साथ ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को जिंदा पकड़ा है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा पुलिस ने कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में एक गिरफ्तार आतंकवादी शौकत अहमद शेख के खुलासे पर सेना के 28 आरआर के साथ एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। इस दौरान छिपे आतंकी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आतंकी को गोली लगी और वह मारा गया।
लश्कर से जुड़े आतंकी
पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान कर ली गई है। वह पाकिस्तानी नागरिक है। वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़ा है। फिलहाल इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है क्योंकि सुरक्षाबलों पर फायरिंग जारी है। पुलिस ने बताया कि जिस तरह से आतंकी गोलियां चला रहे हैं इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे हो सकते हैं।
दो दिन पहले भी मारे गए थे आतंकी
दो दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे थे। सुरक्षाबलों ने कुलगाम के मिशीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया था। सुरक्षाबलों के साथ शुरुआती गोलीबारी के बाद आतंकवादी मिशीपुरा के सामान्य इलाके में ठिकाना बदलने में कामयाब रहे।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि, सुरक्षाबलों ने घेरा बनाए रखा और तलाश अभियान जारी रखा, जिसके परिणामस्वरूप गुरुवार को फिर से गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। इसके बाद भी इलाके में और आतंकियों के छिपे थे इसलिए सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई जारी रखी।
वहीं गुरुवार को ही अनंतनाग जिले के हंगलगुंड इलाके में भी आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक और मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है।
-एजेंसियां
- प्रयागराज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी: केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, स्वराज भवन में हुआ स्वागत - August 8, 2026
- रामु जाइ बन राजु तुम्हारा…कैकेयी के वरदान और श्रीराम के वनवास प्रसंग से भावुक हुआ कथा पांडाल, आंखों से बही अश्रुधारा - August 8, 2026
- मेरठ में सीएम योगी के दौरे से पहले हड़कंप: कार्यक्रम स्थल के पास आसमान में दिखा संदिग्ध ड्रोन, एटीएस और पुलिस जांच में जुटी - August 8, 2026