प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी मां हीराबेन मोदी के 100वें जन्मदिन पर गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात की है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उनकी मां हीराबेन मोदी शनिवार को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं.
इस मौक़े पर नरेंद्र मोदी ने अपने मां के पैर धोए और उनसे आशीर्वाद लिया है. पीएम मोदी अब से कुछ देर पहले अपनी मां से मिलकर उनके आवास से रवाना हो गए हैं.
पीएम मोदी की मां हीराबेन अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती हैं.
इससे पहले नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात पहुंचे थे. वहां उन्हें कई कार्यक्रमों में भाग लेना है.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026