जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने राज्य पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की उनके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी है. कश्मीर ज़ोन पुलिस के ट्विटर हैंडल पर अब से थोड़ी देर पहले एक ट्वीट कर इस बारे में बताया गया है.
ट्वीट में लिखा गया है कि इंडियन रिज़र्व पुलिस की 23वीं बटालियन में लेथपोरा में तैनात फ़ारूख़ अहमद मीर का शव उनके घर के पास धान के खेत में पाया गया.
ट्वीट के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि शुक्रवार की शाम अपने धान के खेतों में काम करने के लिए वो निकले थे, जहां आतंकियों ने एक पिस्टल से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. फ़ारूख़ अहमद मीर पुलवामा ज़िले के पैंपोर तहसील के संबूरा गांव के रहने वाले थे.
पिछले कुछ महीनों के दौरान राज्य में आतंकवादियों द्वारा लोगों को चुनकर गोली मारकर हत्या करने की घटनाएं काफ़ी बढ़ी हैं.
-एजेंसियां
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026
- बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गिनाया पूर्व सीईसी और ईसी को दिए पदों का इतिहास - October 13, 2026