पटियाला में शनिवार को उस समय हड़ंकप मच गया जब बिजली उत्पादन के प्लांट में रेलवे ट्रैक की 1200 क्लिप उखड़ी मिली। समय रहते उखड़ी पड़ीं क्लिपों वाले ट्रैक को देख लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था, वहीं पूरा शहर अंधेरे में डूब सकता था। इसे जानबूझकर की गई साजिश का हिस्सा मानकर जांच शुरू कर दी गई है।
पटियाला में राजपुरा पावर प्लांट है। ये पावर प्लांट कोयले से चलता है। लार्सन एंड टुब्रो इस प्लांट का संचालन करता है। प्लांट में 700 मेगावॉट बिजली उत्पादन की दो यूनिट हैं। राजपुरा प्लांट के ट्रैक को उखाड़ने की साजिश की बात सामने आ रही है।
ट्रैक से प्लांट तक पहुंचता है कोयला
प्लांट तक कोयले की सप्लाई ट्रेनों से होती है। अगर यहां पटरी उखड़ जाती तो फिर कोयले की सप्लाई नहीं हो पाती और बिजली का प्रोडक्शन भी ठप हो जाता। बिजली उत्पादन ढप्प होने से पूरे इलाके में बिजली की बड़ी किल्लत होती।
-एजेंसियां
- ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित धान से भरे ट्रक ने श्रद्धालुओं और दुकानों को कुचला, 14 की मौत और 29 घायल - October 18, 2026
- दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी कांग्रेस: 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मिली इजाजत, CEC के इस्तीफे और SIR को लेकर होगा हल्लाबोल - October 18, 2026
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026