अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन ख़बरों का खंडन किया है कि अमेरिका की योजना रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन को लंबी दूरी के रॉकेट मुहैया कराने की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने सोमवार को व्हाइट हाउस के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए ये बातें कही. उन्होंने कहा, “हम रूस पर हमले करने वाली रॉकेट प्रणाली यूक्रेन को नहीं देने जा रहे हैं.”
इससे पहले ख़बरें आईं थी कि अमेरिका, यूक्रेन को लंबी दूरी के रॉकेट सिस्टम देने पर विचार कर रहा है.
वहीं बाइडन के इस बयान का रूस की सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख और देश के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने स्वागत किया है.
उन्होंने कहा कि यह उचित फ़ैसला है, नहीं तो हमारे शहरों पर अगर हमले होते, तो उनकी सेना अपनी धमकियों पर अमल करती.
रूस पहले धमकी दे चुका है कि यदि उसके शहरों पर हमले हुए, तो वे वहां हमले करेंगे, जहां ऐसे आपराधिक फ़ैसले लिए जाते हैं. मेदवेदेव ने उस बात को साफ़ करते हुए कहा, “उनमें से कई कीएव में नहीं हैं और अधिक सफ़ाई देने की कोई ज़रूरत नहीं है.”
हालांकि अमेरिका के इस फ़ैसले से यूक्रेन निराशा होगा, जो लंबी दूर तक मार करने वाले रॉकेटों की मांग कर रहा है.
-एजेंसियां
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026