योग गुरु के नाम से लोकप्रिय रामदेव ने मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर इंडिया टीवी के संवाद कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि देश में कई चुनौतियाँ हैं लेकिन वह मोदी से क़ाबिल कोई प्रधानमंत्री नहीं देख पाते हैं.
रामदेव ने कहा कि कुछ लोगों को देश की समझ नहीं है. रामदेव ने कहा, ”इस समय उपलब्ध 140 करोड़ लोगों में कोई ऐसा नहीं दिखता जो देश चला सके. मैं ये नहीं कहता कि भविष्य में ऐसा कोई नहीं होगा. देश अपने प्रवाह से आगे बढ़ता रहेगा. लेकिन अभी मोदी से क़ाबिल कोई नहीं है.”
रामदेव ने ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर कहा, ”देश में सैकड़ों मंदिर तोड़े गए और सबसे ज़्यादा क्रूरता औरंगज़ेब ने की थी. औरंगज़ेब कुछ लोगों के लिए हीरो हो सकता है. औरंगज़ेब हिन्दू और हिन्दुत्व से नफ़रत करता था. ये बात इस देश को पता चलना चाहिए हमारा हीरो छत्रपति शिवाजी हैं न कि औरंगज़ेब. हमारे देश की ज्ञान विरासत और अध्यात्म को नष्ट किया गया. लोगों के भीतर आत्मग्लानि भरी गई. हम सनातन वैभव की बात करते हैं. देश को क्रूरता का सच्चा इतिहास बताना चाहिए.”
रामदेव ने कहा, ”कुछ लोगों को लगता है कि प्रधानमंत्री जी को मंथली या वीकली प्रेस कॉन्फ़्रेंस करनी चाहिए. ऐसे में तो बीजेपी के सारे प्रवक्ता बेरोज़गार हो जाएंगे. प्रधानमंत्री हर बार बात पर नहीं बोल सकते. कोई बड़े मुद्दे पर तो पीएम ख़ुद ही बोलते हैं.”
-एजेंसियां
- टीबी उन्मूलन में आगरा बना ‘मिसाल’: 101% लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास, 98% उपचार सफलता दर के साथ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि - June 6, 2026
- आगरा: वजीरपुरा के प्राचीन सीताराम मंदिर में गूंजेगा श्रीमद्भागवत का पावन ज्ञान, पितरों की स्मृति को समर्पित होगी सात दिवसीय ईश्वरीय महागाथा - June 6, 2026
- आगरा कॉलेज में ‘हरित संकल्प’: विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएसएस और एनसीसी ने चलाया संरक्षण अभियान, 5000 पौधे रोपने का लिया प्रण - June 6, 2026