लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसमें 26 जवान सवार थे। इनमें से सात की जान चली गई है। अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। वाहन सड़क से फिसलकर श्योक नदी में जा गिरा। इससे वाहन में बैठे जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों का यह दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम मोर्चे की ओर बढ़ रहा था।
भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि सड़क हादसे में घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। गंभीर रूप से घायलों को पश्चिमी कमान ट्रांसफर किया जा रहा है। इसमें वायुसेना की मदद ली गई है।
यह सड़क हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ। शुक्रवार को 26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के फॉर्वर्ड लोकेशन की ओर बढ़ रहा था। सुबह लगभग 9 बजे वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया। सड़क से नदी की गहराई लगभग 50-60 फीट तक है। इसके चलते वाहन में सवार सभी जवानों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से सात ने दम तोड़ दिया। इन सभी 26 जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया। लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया है। अभी पूरा फोकस इस पर है कि सभी घायल जवानों को अच्छे से अच्छा इलाज दिया सके।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस दुर्घटना पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को संवेदनाएं जताई हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
-एजेंसियां
- एक दिन—कई सपनों को उड़ान, पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बच्चों के लिए अनोखी पहल - September 22, 2026
- पंचम गणेश महोत्सव का नवम दिवस: नीले वस्त्रों और केसर सूर्य तिलक से सजे महागणपति, अलौकिक दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 22, 2026
- कोमल कटारिया बनी मिसेज एवरग्रीन फैशन रनवे 2026 , फिल्म और फैशन जगत की हस्तियों ने की शिरकत - September 22, 2026