दिल्ली के मुंडका में हुए अग्निकांड के दो दिन बाद पुलिस ने रविवार को इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा को गिरफ़्तार कर लिया है. इस अग्निकांड में कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इसकी जानकारी दी.
मारे गए 27 पीड़ितों में से 21 महिलाएं थीं. शुक्रवार को ये आग मुंडका की चार मंज़िला इमारत के पहले माले पर लगी थी.
डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (आउटर) समीर शर्मा ने बताया, “हमने फ़रार चल रहे बिल्डिंग मालिक मनीष लाकड़ा को दिल्ली और हरियाणा में कई जगह छापेमारी के बाद गिरफ़्तार कर लिया है.”
उन्होंने बताया कि लाकड़ा मुंडका गाँव का ही निवासी है.
अभी भी इस हादसे के शिकार 19 लोग लापता हैं, जिनके ज़िंदा होने की संभावना लगभग न के बराबर कही जा रही है.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: स्नातक छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, 400 करोड़ का बजट मंजूर - July 21, 2026
- सड़क पर उतरे राहुल-प्रियंका: पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल, युवाओं के भविष्य पर मांगा जवाब - July 21, 2026
- संसद में युवाओं के भविष्य पर चर्चा क्यों नहीं? विपक्षी सांसदों के साथ स्पीकर से मिले राहुल गांधी, कहा—छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं - July 21, 2026