जम्मू में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। कटरा के नोमाई इलाके से जम्मू आ रही एक बस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक लोग झुलस गए। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक कटरा से आ रहे माता वैष्णो देवी के तीर्थयात्रियों की बस में शुक्रवार को आग लग गई। बस कटरा से जम्मू जा रही थी। घटना कटरा से करीब 3 किलोमीटर दूर नोमाई के पास हुई। इस हादसे में चार पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। विवरण की प्रतीक्षा है।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- मासूम हत्याकांड: आरोपी के एनकाउंटर के बाद आगरा में ‘हाईवोल्टेज’ हंगामा: ‘कातिल का चेहरा दिखाओ’ की मांग पर सड़क पर उतरे लोग, ताजगंज में तनाव - March 28, 2026
- आगरा के नगला पदी में ‘खूनी’ आधी रात: मामूली कहासुनी में पड़ोसी ने हलवाई के सीने में घोंपा चाकू, पति-पत्नी गिरफ्तार - March 28, 2026
- अयोध्या में बड़ा हादसा टला: मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ पंडाल में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला एक एकड़ का पांडाल - March 28, 2026