गर्भपात का अधिकार बरक़रार रखने के लिए अमेरिका के कई शहरों में शनिवार को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए. गर्भपात के अधिकार के समर्थक अगले कुछ हफ़्तों में सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फ़ैसले को लेकर अपनी एकजुटता दिखाने के लिए इकट्ठा हुए.
पीटीआई के अनुसार शिकागो, अटलांटा, ह्यूस्टन और अन्य शहरों में हुई शनिवार की रैली में शामिल लोगों ने अपना निश्चय जताया कि वे इस अधिकार को आगे भी क़ानूनी बनाए रखने के लिए संघर्ष करेंगे.
इसी हफ़्ते सुप्रीम कोर्ट की राय के लीक होने के चलते ये विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 1973 के ‘रो बनाम वेड’ के तहत दिए गए फ़ैसले को पलटने का सुझाव दिया है.
हालांकि यह केवल लीक हुई राय है, जबकि कोर्ट का इस पर अंतिम फ़ैसला आना अभी बाक़ी है. यदि सुप्रीम कोर्ट ने क़रीब 50 साल पुराने अपने फ़ैसले को पलटा तो राज्य यदि चाहेंगे तो वे गर्भपात पर रोक लगा सकेंगे.
लेकिन महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले और ख़ुद महिलाएं सुप्रीम कोर्ट की कथित राय सामने आते ही विरोध में जुट गई हैं. इनका कहना है कि महिलाओं को आज़ादी होनी चाहिए कि वे कब बच्चे पैदा करना चाहती हैं.
-एजेंसियां
- सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट में मिली 7 करोड़ की जाली करेंसी, तीन बैंककर्मी सस्पेंड - September 1, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक, मांगे गए संभावित प्रत्याशियों के नाम - August 31, 2026
- आगरा के ताजगंज में नगर निगम की ताबड़तोड़ छापेमारी: स्पा और होटल से आपत्तिजनक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप - August 31, 2026