मीका सिंह जल्द ही अपने हमसफर की तलाश अपकमिंग शो ‘स्वयंवर- मीका दी वोहती’ में करने वाले हैं। आने वाले इस इस शो के लिए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग उन्होंने रोपड़, पंजाब में की। उन्होंने इस लोकेशन को इसलिए चूज़ किया क्योंकि यह उनके पैतृक गांव सहौरान के करीब है।
यह जगह उनके दिल के बेहद करीब
मीका ने बताया कि यह जगह उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि उन्होंने बचपन का अधिक समय रोपड़ में गुजारा है। उन्होंने कहा कि इस जगह से मेरी कई यादें जुड़ी हैं, मैं यहां बड़ा हुआ हूं औ मुझे इस जगह से खास लगाव है।
दुल्हन के लिबास में मीका से मिलने पहुंचीं लड़कियां
मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी गाड़ियों का काफिला लेकर गांव पहुंचते हैं। मीका सिंह वहां जैसे ही पहुंचते हैं, लड़कियां उन्हें घेर लेती हैं। इस वीडियो में कुछ लड़कियां बिल्कुल दुल्हन की तरह तैयार होकर मीका सिंह से मिलती हुई दिख रही हैं। दुल्हन के लिबास में पहुंचीं इन लड़कियों ने मीका सिंह के साथ खूब जमकर सेल्फी ली।
मीका सिंह ने कहा, यहां मैं पला-बढ़ा हूं
उन्होंने कहा, ‘रोपड़ मेरे दिल के बेहद करीब है। यहां मैं पला-बढ़ा हूं और इससे मेरे इमोशंस जुड़े हैं। जब म्यूजिक वीडियो शूट करने के लिए लोकेशन ढूंढा जा रहा था तो मेरे दिमाग में सबसे पहली बात यह आई कि क्यों न मैं अपनी जर्नी की शुरुआत इस खूबसूरत जगह से करूं।’
-एजेंसियां
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026
- ताजमहल में सजा सुंदरियों का मेला: मिस टीन इंटरनेशनल 2026 की 30 से अधिक देशों की प्रतिभागियों ने किया ताज का दीदार - August 26, 2026
- डॉ. अवनीश राही की ‘मैं भूख हूँ’ ने साहित्य में उठाया बड़ा सवाल, साइना नेहवाल ने किया लोकार्पण - August 26, 2026