महाराष्ट्र में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को सेशंस कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है. दोनों ने ज़मानत के लिए मुंबई सेशंस कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था लेकिन सेशंस कोर्ट ने सरकारी वकील को 29 अप्रैल को जवाब दाखिल करने को कहा है, इसके बाद ही ज़मानत याचिका पर सुनवाई होगी.
नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने रविवार को गिरफ़्तार किया था. मुंबई की एक अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. मुंबई पुलिस ने उन पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया है. नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा की थी. जिसके ख़िलाफ़ शिवसैनिकों ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया था. कल बॉम्बे हाई कोर्ट ने एफ़आईआर रद्द करने की नवनीत और रवि राणा की याचिका रद्द कर दी थी. जिसके बाद दोनों ज़मानत के लिए सेशंस कोर्ट पहुँचे थे.
-एजेंसियां
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026