राम नवमी के जुलूस पर पत्थरबाजी के बाद मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर पुलिस ने अब तक 175 लोगों को गिरफ़्तार किया है.
इंचार्ज एसपी रोहित कशवानी ने बताया कि खरगोन में अब कर्फ़्यू में नौ घंटे की ढील दी गई है जो सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहा करेगा. उन्होंने बताया कि शनिवार को कर्फ्यू में ढील देने के बाद कोई अप्रिय घटना देखने को नहीं मिली.
कशवानी ने रिपोर्टर्स से कहा कि 10 अप्रैल को खरगौन में हुई हिंसा के संबंध में 64 एफ़आईआर दर्ज की गई हैं और 175 लोग गिरफ़्तार किए गए हैं.
उन्होंने बताया कि खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चलाने के संबंध में मोहसिन उर्फ़ वसीम को गिरफ्तार किया गया है और उसे शनिवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया.
उन्होंने बताया कि बाक़ी अभियुक्तों की खोजबीन भी तकनीकी सबूत के आधार पर खरगोन और आसपास की जगहों से की जा रही है.
-एजेंसियां
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026