दिल्ली की रोहिणी कोर्ट परिसर में आज फिर गोली चलने की ख़बरें आ रही हैं. ये शुरूआती जानकारी है. घटना के बारे में फ़िलहाल पुलिस का कोई बयान नहीं आया है. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गोली रोहिणी अदालत में प्रवेश करने के स्थान पर चेकिंग के दौरान चली है. घटना में एक वकील है और एक मुव्वकिल घायल हुए हैं. दोनों के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
इससे पहले पिछले साल 24 सिंतबर को रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी की एक घटना हुई थी जिसमें एक गैंगस्टर और दो अपराधी मारे गए थे. गोलीबारी में जो गैंगस्टर मारा गया है उसका नाम जितेंद्र मान गोगी है.
गोगी पर गोली चलने के बाद क्रॉस फायरिंग में दो हमलावरों की मौत हो गई थी. इन दोनों की मौके़ पर ही मौत हो गई.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’: देव स्नान पूर्णिमा पर 251 कलशों से हुआ प्रभु का महाअभिषेक, गजानन स्वरूप में दिए दर्शन - June 29, 2026
- कासगंज एयरक्राफ्ट क्रैश: बिजली के तारों से टकराकर खेत में गिरा ट्रेनी विमान, गंभीर रूप से घायल महिला पायलट आगरा रेफर - June 29, 2026
- Agra News: श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की सेवा को मिली मजबूती, स्वर्गीय एस. के. दास की स्मृति में भेंट किया गया एसी ताबूत - June 29, 2026