Agra, Uttar Pradesh, India. देश के जाने-माने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा की आत्मकथा NM@2AM बाजार में आ गई है। देश के स्त्री रोग विशेषज्ञों के सबसे बड़े संगठन फोग्सी The Federation of Obstetric and Gynaecological Societies of India (FOGSI) द्वारा मध्य प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर में आयोजित AICOG में पुस्तक का लोकार्पण NM Yuva Army ने। डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा की आत्मकथा किया। युवाओं को प्रेरणा देने वाली है। डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा 2008 में फोग्सी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। तब उन्होंने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया था। इस नारे को भारत सरकार ने अपनाया। पुस्तक का संपादन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह ने किया है। पुस्तक में डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा की जिन्दगी के अनछुए पहलुओं को उजागर किया गया है। डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा और डॉ. जयदीप मल्होत्रा की प्रेम कहानी आपको रोमांचित कर देगी। डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा की अक्षय ऊर्जा का रहस्य भी यह पुस्तक खोलेगी।

क्या है खास
डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा सुबह 5 बजे उठते हैं और रात 11 बजे तक लगातार काम करते हैं। इसके बाद भी यह निश्चित नहीं है कि वे पूरी नींद ले सकेंगे। इस बीच पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस भी रखना है। बचपन से अब तक का सफर कैसा रहा ? किन चुनौतियों के बाद डॉ. जयदीप उनकी जिंदगी में आईं ? कैसे डॉ. नीहारिका और डॉ. केशव ने उनकी जिंदगी में खुशियों के बागीचे को महका दिया ? माता-पिता की निगरानी में शैतानियों, खेलकूद और शिक्षण से भरा जीवन बीता ? नाई की मंडी में मल्होत्रा नर्सिंग होम से सिकंदरा में रेनबो हॉस्पिटल तक का सफर, कई बार जिंदगी में कड़ी मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नही हारी, सर्वाधिक व्यस्त दिनचर्या के बावजूद खुद को समाज के ढांचे में ढाल लेना, लोगों की मदद करते हुए आगे बढ़ना। 2008 में FOGSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भारत यात्रा के जरिए देश के गांव-गांव से महिला स्वास्थ्य पर आंकड़े जुटाना और राष्ट्रपति भवन जाकर उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल जी के सुपुर्द करना जैसे तथ्यों का रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। NM@2M पुस्तक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा के जीवन से जुड़े तमाम रहस्यों से पर्दा उठाती है। सेक्स पर उनके विचार हटकर हैं। भविष्य की चिकित्सा प्रणाली कैसी होगी, यह भी पुस्तक बता रही है।

अग्रिम बुकिंग जरूरी
NM@2AM पुस्तक की अब तक 2000 प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। 100, 500 और 1000 पुस्तकें क्रय करने पर 10 से 30 फीसदी तक छूट भी दी जा रही है। 500 और 1000 प्रतियां बुक कराने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था का कलर पेज विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। पुस्तक क्रय करने के लिए अग्रिम बुकिंग करानी होगी। इसके यहां संपर्क कर सकते हैं-
रवि अग्रवाल 9045806968
डॉ. भानु प्रताप सिंह 9412652233, 8279625939
रॉयल्टी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में
पुस्तक से जो रॉयल्टी मिलेगी, उसका अधिकतम भाग बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में दिया जाएगा। डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा द्वारा स्मृति संस्था के बैनर तले एक लाख बेटियों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। पुस्तक का प्रकाशन निखिल पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स आगरा ने किया है।
अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
- एसबीआई ग्राहकों के डेटा लीक की आशंका; डार्क वेब पर मिले 3,897 संदिग्ध रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू कराई उच्चस्तरीय साइबर जांच - October 21, 2026
- हिंदी फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज: अभिनेता राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा सबका ध्यान - October 21, 2026
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026