वाराणसी में गुरुवार को भीषण विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता-पुत्र शामिल हैं। दोनों बिहार के अररिया के रहने वाले थे। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार को चार-चार लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है।
घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा के अशफाक नगर में घनी आबादी के बीच स्थित एक मकान के कमरे में शॉर्ट सर्किट से हुई। बंद कमरे में चारों जिंदा ही झुलसकर मर गए।
पिता आरिफ अहमद और पुत्र मोहम्मद शाबान साड़ी की पैकेजिंग का काम करते थे। यहां किराए का कमरा लेकर साड़ियों की पैकेजिंग करते थे। गुरुवार दोपहर भी साड़ी की पैकेजिंग कर रहे थे।
कमरे में दो दरवाजे थे दोनों दरवाजे बंद थे। एक दरवाजे के पास शार्ट सर्किट से आग लगी। आग साड़ियों के गट्ठर तक जा पहुंची और कुछ ही मिनटों में आग धधक उठी। दूसरा दरवाजा भी खोलने का मौका नहीं मिला। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब तक चारों की मौत हो गई थी।
घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा निधि से सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख राहत राशि देने का निर्देश दिया है।
-एजेंसियां
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: यूपी में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन, कारागार और परिवहन विभाग की भर्तियों में मिलेगा 20% आरक्षण - October 9, 2026
- दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम: बॉर्डर पर बीएसएफ तैनात, रात 9 बजे से बॉर्डर सील करने की तैयारी - October 9, 2026
- विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी क्षमा - October 9, 2026