भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यूरोप की हाल की घटनाओं से अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के स्थायित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है.
श्रीलंका में हो रहे बिम्सटेक सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस संदर्भ में बिम्सटेक क्षेत्रीय सहयोग को और सक्रिय बनाना महत्वपूर्ण हो गया है.
उन्होंने कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिप्रेक्ष्य से हमारा क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है. हमारी अर्थव्यवस्थाएँ, हमारे लोग, अभी भी कोविड महामारी के दुष्प्रभावों को झेल रहे हैं. आज जब हमारा क्षेत्र स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा की चुनौतियों का सामना कर रहा है, हमारे बीच एकजुटता और सहयोग समय की मांग है.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- काम की नसीहत पर भड़का कर्मचारी: आगरा में सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर चलाई गोली, बाल-बाल बची जान; आरोपी गिरफ्तार - August 28, 2026
- आगरा की ऐतिहासिक पच्चीकारी कला से इस बार सजेगी भाइयों की कलाई, ताजमहल की नक्काशी वाली संगमरमर की शाही राखियां बाजार में छाईं - August 28, 2026
- आगरा में रक्षाबंधन पर छाया ‘गोल्डन घेवर’: सोने की चमक और खास सजावट के चलते बना शहरभर में चर्चा का मुख्य केंद्र - August 28, 2026