उत्तर प्रदेश में इस साल अक्टूबर-नवंबर में शहरी निकाय चुनाव होने हैं. इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. अगले महीने अप्रैल के पहले हफ्ते में चुनाव आयोग की नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी. माना जा रहा है कि तीसरे हफ्ते से पिछले पांच सालों में बने नये निकायों का आंशिक परिसीमन शुरू किया जाएगा, जो जून तक चलेगा.
21 नगर निकायों का विस्तार
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले पांच सालों में एक नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद और 79 नई नगर पंचायतें बनी हैं. इसके अलावा वाराणसी नगर निगम सहित 21 नगर निकायों का विस्तार हुआ है. इनमें 9 नगर पालिका परिषद और 12 नगर पंचायतें शामिल हैं.
जुलाई से सितंबर के बीच होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण
परिसीमन का काम पूरा होने के बाद जुलाई से सितंबर के बीच मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा. इसके बाद अक्टूबर में अधिसूचना जारी की जाएगी. इसके बाद अक्टूबर और नवंबर के बीच चुनाव कराया जाएगा. ऐसी योजना राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा बनायी जा रही है. अभी साढ़े तीन लाख मतदाता हैं.
यूपी में 517 नगर पंचायत
2017 में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतें थीं. वहीं, अब 2022 में नगर निगम 17, नगर पालिका परिषद 200 और नगर पंचायत 517 हो गई हैं.
-एजेंसियां
- कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मुख्य आरोपी नौशाद अली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, IG ने एक इंस्पेक्टर और 6 दारोगा को किया सस्पेंड - September 1, 2026
- सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट में मिली 7 करोड़ की जाली करेंसी, तीन बैंककर्मी सस्पेंड - September 1, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक, मांगे गए संभावित प्रत्याशियों के नाम - August 31, 2026