Lucknow, Uttar Pradesh, India. आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक बेबीरानी मौर्य ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है। वे 1990 से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं। आगरा के महापौर से लेकर उत्तराखंड की राज्यपाल तक रही हैं। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
बेबी रानी

मौर्य का जन्म 15 अगस्त 1956 को आगरा में हुआ। 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल बनीं। 1990 के दशक की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य के तौर पर सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने वाली मौर्य 1995 से 2000 तक आगरा की महापौर रहीं। वह आगरा की महापौर बनने वाली पहली महिला थीं। 2002 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने बीएड और फिर कला में परास्नातक किया है। बेबी रानी मौर्य के ससुर एक आईपीएस अधिकारी थे। पति प्रदीप कुमार मौर्य पंजाब नेशनल बैंक में उच्च पद पर रह चुके हैं।

बीजेपी ने 2007 के विधानसभा चुनाव में एत्मादपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए मौर्य को टिकट दिया था। इस चुनाव में वह बहुजन समाज पार्टी के प्रतिद्वंद्वी नारायण सिंह सुमन से पराजित हो गईं। 2013 से 2015 तक वह भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई में कई पदों पर रहीं। जुलाई 2018 में उन्हें बाल अधिकार संरक्षण के राज्य आयोग का सदस्य बनाया गया था।
- Agra News: अटल स्मृति सम्मेलन में गूंजा युगदृष्टा का विचार, अटल जी के राष्ट्र निर्माण को किया गया नमन - December 31, 2025
- बता तू उसे बाबू कहेगी… कानपुर में बॉयफ्रेंड को लेकर बीच सड़क पर भिड़ी दो युवतियां, बरसाये लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल - December 31, 2025
- योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में हुआ मंथन - December 31, 2025