यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया है कि चेर्नोबिल परमाणु पावर प्लांट पर कब्ज़ा किए रूसी सैनिकों ने यहां की एक प्रयोगशाला को “लूटा है और उसे तबाह” किया है.
एक्स्क्लूसिव ज़ोन मैनेजमेन्ट के लिए यूक्रेन की सरकारी एजेंसी ने कहा है कि रूसी सैनिकों ने उनकी सेंट्रल एनालिटिकल लेबोरेटरी को नुक़सान पहुंचाया है, जहां पर बड़ी मात्रा में परमाणु कचरा रखा हुआ था.
अपने फ़ेसबुक पन्ने पर एजेंसी ने कहा, “वहां पर रेडियोन्यूक्लाइड के नमूने रखे थे जो बेहद एक्टिव थे, ये अब दुश्मन के हाथों में हैं.”
एजेंसी के अनुसार इस प्रयोगाशाला को 60 लाख यूरो खर्च कर बनाया गया था और बताया जाता है कि यहां ऐसे बेहद “महत्वपूर्ण उपकरण” रखे गए थे जो यूरोप में कहीं और नहीं हैं.
1986 में चेर्नोबिल में दुनिया का सबसे भयावह परमाणु हादसा हुआ था. उसके बाद से ये प्लांट बंद है, हालांकि इसे नियमित तौर पर रखरखाव की ज़रूरत पड़ती है.
यूक्रेन के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू करने के कुछ दिनों में रूसी सेना ने इस पावर प्लांट पर कब्ज़ा कर लिया था, और यहां काम करने वाले कर्मचारियों को कुछ दिन वहीं रखा था. बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था.
इस सप्ताह की शुरूआत में यूक्रेन की ससंद ने कहा था कि चेर्नोबिल प्लांट के आसपास की जगह के जेगलों में आग लग गई है. सैटलाइट तस्वीरों में भी इस बात की तस्दीक हुई थी.
-एजेंसियां
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: पूर्व महासचिव चंपत राय ने जारी किया 9 पन्नों का बयान, नृपेंद्र मिश्रा को लेकर किए बड़े दावे - August 20, 2026
- यूपी संस्कृत बोर्ड 12वीं के टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां और सम्मान हुआ निरस्त, शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने और जन्मतिथि में फेरबदल का मामला, CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस - August 20, 2026
- यूपी संस्कृत बोर्ड 12वीं के टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां और सम्मान हुआ निरस्त, शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने और जन्मतिथि में फेरबदल का मामला, CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस - August 20, 2026