भारत सरकार ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए पांच वर्षीय ई-पर्यटक वीजा 156 देशों के नागरिकों के लिए तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी साझा की गई है। गौरतलब है कि इस वीजा को मार्च 2020 में निलंबित कर दिया गया था। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने सभी देशों के नागरिकों को पांच साल की वैधता के साथ जारी किया जाने वाला नियमित (पेपर) पर्यटक वीजा बहाल किया है। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और जापान के नागरिकों के लिए लंबी अवधि (10 वर्ष) का नियमित पर्यटक वीजा भी बहाल किया गया है।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही: मृतकों की संख्या बढ़कर 538 हुई; तिब्बत सीमा पर झील का जलस्तर बढ़ने से एक और विनाशकारी बाढ़ का मंडराया खतरा - August 28, 2026
- सोनिया गांधी की आत्मकथा के प्रकाशन को लेकर गरमाई सियासत: कांग्रेस नेताओं ने लगाया दबाव का आरोप, कहा- यह ‘अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या’ है - August 28, 2026
- किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित SCO के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री, रूस के राष्ट्रपति पुतिन से हो सकती है अहम मुलाकात - August 28, 2026