दिल्ली के गोकुलपुरी इलाक़े में शुक्रवार देर रात आग लगने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक़ सुबह करीब 4 बजे आग पर काबू पाया गया.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ गोकुलपुरी इलाके में फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची है. साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पीड़ित परिवारों से मिलने गोकुलपुरी पहुंचे.
उन्होंने कहा, “मैं इस हादसे से दुखी हूं जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई है. बहुत मेहनत के बाद ग़रीब अपना ठिकाना बनाते हैं.”
इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मृतकों के परिवारवालों को 10 लाख रुपये, मृतक बच्चों के परिवारवालों को 5 लाख रुपये और जिनकी झोपड़ियां जली हैं, उन्हें 25,000 रुपए देने का ऐलान किया है.
बता दें कि न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस हादसे से करीब 60 झुग्गियों को नुकसान हुआ है और 30 झुग्गियां पूरी तरह से जल गई हैं.
-एजेंसियां
- SIT अध्यक्ष को 26 नए दस्तावेज सौंपेंगे संजय सिंह: कहा—यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे - August 21, 2026
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: पूर्व महासचिव चंपत राय ने जारी किया 9 पन्नों का बयान, नृपेंद्र मिश्रा को लेकर किए बड़े दावे - August 20, 2026
- यूपी संस्कृत बोर्ड 12वीं के टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां और सम्मान हुआ निरस्त, शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने और जन्मतिथि में फेरबदल का मामला, CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस - August 20, 2026