दिल्ली के गोकुलपुरी इलाक़े में शुक्रवार देर रात आग लगने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक़ सुबह करीब 4 बजे आग पर काबू पाया गया.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ गोकुलपुरी इलाके में फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची है. साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पीड़ित परिवारों से मिलने गोकुलपुरी पहुंचे.
उन्होंने कहा, “मैं इस हादसे से दुखी हूं जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई है. बहुत मेहनत के बाद ग़रीब अपना ठिकाना बनाते हैं.”
इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मृतकों के परिवारवालों को 10 लाख रुपये, मृतक बच्चों के परिवारवालों को 5 लाख रुपये और जिनकी झोपड़ियां जली हैं, उन्हें 25,000 रुपए देने का ऐलान किया है.
बता दें कि न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस हादसे से करीब 60 झुग्गियों को नुकसान हुआ है और 30 झुग्गियां पूरी तरह से जल गई हैं.
-एजेंसियां
- गांव-गांव तक संगठन विस्तार का संकल्प; भारतीय मजदूर संघ ने आगरा की 6 तहसीलों और 15 ब्लॉकों में नियुक्त किए संयोजक - November 15, 2026
- Agra News: श्याम नाम की मेहंदी से सजे हाथ, हवन की आहुतियों से गूंजा परिसर; 16वें श्याम संकीर्तन महोत्सव में सजेगा बाबा का अलौकिक दरबार - November 15, 2026
- आगरा के बल्केश्वर में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में मंचीय लीलाओं का भव्य आगाज: कंस अत्याचार से श्रीकृष्ण प्राकट्य तक का हुआ जीवंत मंचन - November 15, 2026