लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के बंपर तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत राज्य के प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट—प्रयागराज, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर (नोएडा)—के पुलिस आयुक्तों को बदला गया है। इसके साथ ही कई जोन के एडीजी, रेंज के आईजी/डीआईजी और जिलों के कप्तानों की जिम्मेदारियों में भी फेरबदल किया गया है। रमित शर्मा को लखनऊ जोन का एडीजी और प्रभाकर चौधरी को लखनऊ रेंज का आईजी/डीआईजी नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी इस तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर देखे गए हैं। वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को अब प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को लखनऊ स्थानांतरित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना) के पद पर जिम्मेदारी दी गई है।
गौतमबुद्धनगर में पिछले चार वर्षों से पुलिस आयुक्त पद की कमान संभाल रहीं लक्ष्मी सिंह को अब गाजियाबाद का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ को स्थानांतरित कर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की कमान सौंपी गई है।
28 IPS अधिकारियों की नई तैनाती की पूरी सूची:
मोहित अग्रवाल: पुलिस आयुक्त वाराणसी से स्थानांतरित कर प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त बनाए गए।
पीयूष मोर्डिया: पुलिस आयुक्त प्रयागराज से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना), लखनऊ के पद पर तैनात।
रमीत शर्मा: एडीजी बरेली जोन से स्थानांतरित कर लखनऊ जोन के नए एडीजी बनाए गए।
लक्ष्मी सिंह: पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से तबादला कर गाजियाबाद की नई पुलिस आयुक्त नियुक्त।
प्रवीण कुमार: लखनऊ से स्थानांतरित कर एडीजी बरेली जोन का कार्यभार सौंपा गया।
जे. रविंदर गौड़: पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से बदलकर गौतमबुद्धनगर के नए पुलिस आयुक्त बनाए गए।
किरण एस.: आईजी लखनऊ परिक्षेत्र के पद से हटाकर वाराणसी पुलिस आयुक्त की कमान सौंपी गई।
प्रभाकर चौधरी: डीआईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र से स्थानांतरित कर लखनऊ परिक्षेत्र के नए डीआईजी/आईजी बनाए गए।
अभिषेक सिंह: आगरा परिक्षेत्र के नए डीआईजी के रूप में कमान सौंपी गई।
शैलेश कुमार पाण्डेय: डीआईजी आगरा परिक्षेत्र से स्थानांतरित कर डीआईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र बनाए गए।
आशीष तिवारी: तकनीकी सेवाएं लखनऊ से स्थानांतरित कर सहारनपुर परिक्षेत्र के नए डीआईजी नियुक्त।
डॉ. गौरव ग्रोवर: एसएसपी अयोध्या से स्थानांतरित कर मुरादाबाद के नए एसएसपी बनाए गए।
सुनीती: एसपी मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ के पद पर तैनात की गईं।
आकाश तोमर: 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली से स्थानांतरित कर एसपी, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद बनाए गए।
अमित कुमार-I: 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से हटाकर एसपी, ईओडब्ल्यू (EOW) लखनऊ के पद पर तैनात।
नरेन्द्र कुमार सिंह: 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा से स्थानांतरित कर एसपी, पीटीसी (PTC) सीतापुर बनाए गए।
डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय: एसपी, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ के पद पर नियुक्त किए गए।
त्रिभुवन सिंह: एसपी, जीआरपी (GRP) मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात।
राजेश कुमार श्रीवास्तव: 39वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से स्थानांतरित कर एसपी, अभिसूचना (Intelligence) मुख्यालय लखनऊ बनाए गए।
सुशील कुमार शुक्ला: स्थानांतरित कर एसपी, पीटीएस (PTS) गोरखपुर बनाए गए।
अजीत कुमार सिन्हा: 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी से स्थानांतरित कर एसपी, यूपी पावर कॉरपोरेशन लखनऊ बनाए गए।
दिनेश त्रिपाठी: डीसीपी कानपुर नगर से स्थानांतरित कर प्रयागराज के नए डीसीपी बनाए गए।
सतपाल: एसएसपी मुरादाबाद के पद से स्थानांतरित कर अयोध्या जिले की कमान सौंपी गई (नए एसएसपी/एसपी बने)।
कुलदीप सिंह गुनावत: डीसीपी प्रयागराज से स्थानांतरित कर कानपुर नगर के नए डीसीपी बनाए गए।
प्रीति यादव: 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा की नई सेनानायक बनाई गईं।
पुनीत द्विवेदी: अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) गाजियाबाद के पद पर तैनात किए गए।
नीतू: राजधानी लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अमित कुमावत: आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) के पद पर नियुक्त।
(नोट: शासन ने पुनीत द्विवेदी, नीतू और अमित कुमावत के पूर्व में जारी किए गए स्थानांतरण आदेशों को निरस्त करते हुए यह नई तैनातियां जारी की हैं।)
- लखनऊ में एक किलो सोना लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: जिसे अपना माना उसी ने करवाई मुखबिरी; सिपाही और DRI कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार - November 27, 2026
- Agra Crime News: विवाद के बाद आपा खो बैठा बेटा, पिता को बेरहमी से पीटकर किया लहूलुहान; हालत नाजुक - November 27, 2026
- आगरा के दिगरौता में परम श्री 108 श्री रामजीराम बाबा के वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ: सांसद राजकुमार चाहर ने माताजी प्रेमवती के साथ काटा फीता - November 27, 2026