यूपी में कानून-व्यवस्था को धार: 10 IPS और 18 PPS समेत 28 पुलिस अधिकारियों के बंपर तबादले

REGIONAL

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी ताजा तबादला आदेश के तहत 10 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों और 18 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों समेत कुल 28 पुलिस अफसरों को नई तैनातियां दी गई हैं।

इस व्यापक फेरबदल के तहत लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, आगरा, मेरठ, बदायूं, मुरादाबाद, आजमगढ़, मथुरा और मुजफ्फरनगर सहित कई प्रमुख जिलों तथा विशेष पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जारी सूची में मुख्य रूप से 2020, 2021 और 2022 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी शामिल हैं, जिनमें से कई को एक कमिश्नरेट से दूसरे कमिश्नरेट में भेजा गया है, तो कुछ को एएनटीएफ (ANTF), पीएसी (PAC), पीटीएस और यातायात निदेशालय में नई कमान सौंपी गई है।

10 IPS अधिकारियों की नई तैनातियों की पूरी सूची

​शासन द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार, 10 आईपीएस अफसरों को विभिन्न जिलों व इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

  • ​पुनीत द्विवेदी: पुलिस मुख्यालय लखनऊ से स्थानांतरित कर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बनाए गए हैं।
  • ​नीतू: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट भेजी गई हैं।
  • ​शिवा सिंह: कानपुर नगर कमिश्नरेट से ताजनगरी आगरा में तैनात किए गए हैं।
  • ​अमित कुमावत: लखनऊ से स्थानांतरित कर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भेजे गए हैं।
  • ​किरण यादव: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से एएनटीएफ (ANTF) मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) बनाई गई हैं।
  • ​पुष्कर वर्मा: प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट से फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाए गए हैं।
  • ​आदित्य: आगरा से स्थानांतरित कर बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात किए गए हैं।
  • ​शैव्या गोयल: गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बनाई गई हैं।
  • ​भवरे दीक्षा अरुण: शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद से स्थानांतरित कर मेरठ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) में अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त की गई हैं।
  • ​माविस टॉक: सोनभद्र से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​18 PPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल

पीपीएस अधिकारियों की सूची में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र भेजा गया है, जबकि देवेंद्र सिंह को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर में उपसेनानायक के पद से शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है।

इंदुप्रभा सिंह को लखनऊ में एससीओ मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है। ममता कुरील को अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) और गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) की जिम्मेदारी दी गई है। पीयूष कुमार सिंह को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट से मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मेरठ, गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर में भी बदलाव

नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर में उपसेनानायक के पद से मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। श्रेष्ठा को एटीएस लखनऊ से 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर में उपसेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है। नवीना शुक्ला को एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) से एससीओ मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। नवीन कुमार सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर के पद पर तैनात किया गया है। विभा सिंह को मेरठ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से छठी वाहिनी पीएसी मेरठ में उपसेनानायक बनाया गया है। राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर भेजा गया है।

आजमगढ़, बदायूं और मऊ में भी नई जिम्मेदारी

अरुण कुमार सिंह को यातायात निदेशालय लखनऊ से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) बनाया गया है। डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) से यातायात निदेशालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पद से मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

कई कमिश्नरेट और पुलिस इकाइयों में बदली जिम्मेदारी

इस फेरबदल में पुलिस कमिश्नरेट के साथ-साथ पीएसी, एसएसएफ, एएनटीएफ, एससीओ और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल जैसी इकाइयों में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। इससे कई जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय हुई हैं।

​इस बंपर तबादला सूची से कमिश्नरेट प्रणाली के साथ-साथ पीएसी, एटीएस, एसएसएफ और पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में भी प्रशासनिक कसावट आने की उम्मीद है।

Dr. Bhanu Pratap Singh