आगरा। बॉलीवुड के सुनहरे दौर की यादें, फिल्मी सितारों का अंदाज और दीपावली की जगमगाती खुशियां… कुछ ऐसा ही नजारा फतेहाबाद रोड स्थित बैंबू वुड रिजॉर्ट में देखने को मिला, जहां भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा की ओर से भव्य दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। रेट्रो थीम पर आधारित इस आयोजन में परिषद के सदस्य पुराने हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्रियों के रूप में सज-धजकर पहुंचे।
किसी ने मुमताज का अंदाज अपनाया तो कोई मिथुन चक्रवर्ती, फिरोज खान, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन और जितेंद्र के गेटअप में नजर आया। रंग-बिरंगे परिधानों और फिल्मी अंदाज ने पूरे आयोजन को बॉलीवुड के स्वर्णिम दौर की यादों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि प्रमोद सिंघल सहित सभी सदस्यों द्वारा दीपदान के साथ हुआ। दीपों की रोशनी और मंगलकामनाओं के बीच सभी सदस्यों ने दीपावली के पर्व को उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। इसके बाद हुई भव्य आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन रोशनी से जगमगा दिया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत-संगीत, मनोरंजन और आपसी मेल-मिलाप के बीच सभी ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल और सचिव नितिन अग्रवाल ने बताया कि दीपावली महोत्सव का उद्देश्य सदस्यों के बीच पारिवारिक आत्मीयता, एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना है। रेट्रो थीम के माध्यम से पुराने सिनेमा के यादगार दौर को फिर से जीवंत करने का प्रयास किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सभी का आकर्षक फिल्मी अंदाज आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।
कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और महिला सहभागिता प्रमुख मंजू गुप्ता ने बताया कि ऐसे आयोजन परिषद के सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ-साथ प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने, आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ाने का संदेश देता है।
इस अवसर पर शशि अग्रवाल, नीता अग्रवाल, डॉ. जूही सिंघल, निधि बंसल, निधि अग्रवाल, डॉ. कल्पना अग्रवाल, रौनक गुप्ता, सोनल भटनागर, सोनिया अग्रवाल, नीलू जैन, शिल्पी अग्रवाल, भावना भार्गव, शिल्पी मित्तल, राधिका मित्तल, सोनिया गर्ग आदि उपस्थित रहीं।
- आगरा के बुद्ध पार्क में 14 नवंबर को ‘बुद्ध वंदना’ एवं ड्रोन से हवाई पुष्प वर्षा; सामाजिक समरसता का दिया जाएगा संदेश - November 13, 2026
- प्रभु श्रीराम सबके हैं…”अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन से 1 करोड़ हिंदुओं की होगी घर वापसी”: तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य का बड़ा बयान - November 13, 2026
- आगरा में रेट्रो थीम पर सजा भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा का दीपावली महोत्सव, मुमताज से अमिताभ के अंदाज में दिखे सदस्य - November 13, 2026