आगरा। ताजनगरी आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत दयालबाग स्थित पंजाबी बाग क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर दो पक्षों के बीच तीखा विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवती से प्रेम संबंधों की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो मामला इतना तूल पकड़ गया कि युवती का भाई अपने कुछ साथियों के साथ सीधे युवक के घर पहुँच गया और कहासुनी के बाद जमकर मारपीट की। इस घटना में युवक चुटैल हो गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
घर में घुसकर की मारपीट, युवक को आई चोटें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाबी बाग निवासी युवक कृष का दूसरे समुदाय की एक युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जब इसकी भनक युवती के भाई को लगी, तो वह आक्रोशित हो उठा। आरोप है कि वह अपने कुछ साथियों को साथ लेकर कृष के घर आ धमका।
वहाँ पहुँचते ही दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि युवती के भाई और उसके सहयोगियों ने घर में घुसकर कृष पर हमला बोल दिया और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।
पुलिस चौकी पहुँचा मामला, आपसी बातचीत से हुआ समझौता
घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस कृष और उसके पिता को पूछताछ व शिकायत के लिए स्थानीय पुलिस चौकी ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को आमने-सामने बिठाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
चर्चा के दौरान स्थानीय संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया।
पुलिस ने नहीं की कोई कानूनी कार्रवाई
दोनों पक्षों द्वारा लिखित रूप से राजीनामा दिए जाने और कोई आगे की शिकायत न करने पर पुलिस ने कृष और उसके पिता को छोड़ दिया। मामले में आपसी सहमति बन जाने के कारण पुलिस द्वारा कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई है।
हालाँकि, घटना से जुड़ा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएँ जारी हैं।
- भारत की वीजा प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव: 13 मुख्य श्रेणियां घटकर हुईं 9; टूरिस्ट वीजा अब कहलाएगा ‘विजिटर वीजा’ - November 13, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग की बड़ी सफलता; सामान्य एक्स-रे में पकड़ में न आने वाली वस्तु को ब्रोंकोस्कोपी से निकालकर बचाई बच्चे की जान - November 13, 2026
- Agra News: दयालबाग के पंजाबी बाग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल: युवती के परिजनों ने घर में घुसकर युवक को पीटा, वीडियो वायरल - November 13, 2026