
आगरा। मंगलवार को कावेरी कुंज, कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर प्रांगण में गोवर्धन पूजा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल गोवर्धन महाराज की स्थापना की गई। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई।
परिक्रमा के दौरान मंदिर परिसर गोवर्धन महाराज के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा पूर्ण करने के बाद अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। साथ ही भक्तों ने भजन संध्या का आनंद लिया।
मंदिर कमेटी के संरक्षक टीएन अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता एवं संरक्षण का संदेश देता है।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल, मंत्री आरके श्रोत्रिय, गिरीश गुप्ता, सतीश पानीजा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- ताज प्रेस क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वरिष्ठ पत्रकारों का जन्मदिन: सुंदरकांड पाठ और केक काटकर दी गईं शुभकामनाएं - November 11, 2026
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026