“गोवर्धन महाराज की जय” के जयकारों से गूंजा कावेरी मंदिर परिसर, कमला नगर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन महोत्सव

PRESS RELEASE

आगरा। मंगलवार को कावेरी कुंज, कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर प्रांगण में गोवर्धन पूजा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल गोवर्धन महाराज की स्थापना की गई। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई।

परिक्रमा के दौरान मंदिर परिसर गोवर्धन महाराज के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा पूर्ण करने के बाद अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। साथ ही भक्तों ने भजन संध्या का आनंद लिया।

मंदिर कमेटी के संरक्षक टीएन अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता एवं संरक्षण का संदेश देता है।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल, मंत्री आरके श्रोत्रिय, गिरीश गुप्ता, सतीश पानीजा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh