आगरा। मिथिला सज चुकी है… जनकपुरी संवर चुकी है… अब बारी है शहरवासियों को जनकसुता के विवाह का निमंत्रण देने की। शनिवार को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से जब भगवान गणेश जी की सवारी के साथ जनकपुरी महोत्सव की भव्य आमंत्रण यात्रा निकली तो सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आगे-आगे गणेश जी की सवारी, पीछे राजा जनक और रानी सुनैना का रथ और उसके पीछे हजारों दोपहिया-चारपहिया वाहनों का काफिला—पूरा दृश्य ऐसा था मानो राम बारात से पहले ही आगरा की सड़कों पर मिथिला उतर आई हो।
आमंत्रण यात्रा के माध्यम से भावना एस्टेट रोड पर भव्य रूप से सजी जनकपुरी में आने का शहरवासियों को निमंत्रण दिया गया। यात्रा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से आरंभ होकर गणपति किंग्स काउंटी, होली पब्लिक स्कूल, नील फ्लोरेंस सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। जय श्रीराम और जय सियाराम के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।
रथ पर राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल विराजमान थे। हाथ जोड़कर दोनों समस्त मिथिलावासियों और नगरवासियों को जनकसुता माता जानकी के विवाहोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देते नजर आए।
मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आयोजन को उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत बताया। कहा कि इस वर्ष जनकपुरी ऐतिहासिक होगी।
रथ के पीछे खुली जीप में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति 2026 अध्यक्ष राजू यादव, महामंत्री मनोज जादौन, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य संरक्षक अजय गर्ग अवागढ़, मुख्य स्वागत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार गोयल, संतोष कटारा, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह आदि भी कर वंदन कर निमंत्रण देते चल रहे थे। यात्रा में शामिल श्रद्धालु मानो यही संदेश लेकर चल रहे थे—“आइए, भावना एस्टेट रोड पर सजी जनकपुरी में प्रभु श्रीराम की बारात का स्वागत कीजिए और जनकसुता के विवाह के साक्षी बनिए।”
हजारों वाहनों के काफिले ने बढ़ाई भव्यता
आमंत्रण यात्रा में हजारों दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल हुए। वाहनों पर धार्मिक ध्वज और सजावट यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। लंबी कतार में चलते वाहनों का विहंगम दृश्य राम बारात से पहले ही जनकपुरी महोत्सव की भव्यता का एहसास करा रहा था।
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 के अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि आमंत्रण यात्रा के माध्यम से पूरे शहर को भावना एस्टेट रोड पर सजी भव्य जनकपुरी में आने का निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव किसी एक क्षेत्र का नहीं, बल्कि पूरे आगरा का उत्सव है। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर प्रभु श्रीराम की बारात का स्वागत करने और श्रीराम-जानकी विवाहोत्सव के साक्षी बनने का आह्वान किया।
गणपति किंग्स काउंटी पर हुआ भव्य स्वागत
आमंत्रण यात्रा के गणपति किंग्स काउंटी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नेशनल चैंबर के अध्यक्ष एवं जनकपुरी महोत्सव के मुख्य संयोजक मनोज बंसल की अगुवाई में गणपति किंग्स काउंटी अपार्टमेंट के बाहर यात्रा के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। यात्रा के पहुंचते ही आतिशबाजी की रोशनी से आसमान जगमगा उठा और पुष्पवर्षा कर राजा जनक-रानी सुनैना सहित यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
इस दौरान जय श्रीराम और जय सियाराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सजे हुए रथ और भगवान गणेश जी की सवारी के साथ पहुंची आमंत्रण यात्रा के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर नरेश कुमार सिंह, रघु अग्रवाल, अखिलेश दुबे, ऋषि खंडेलवाल, नरेंद्र गुप्ता, गजेंद्र सिंह, दिलीप अग्रवाल, विजय बंसल,संजय गोयल, निमित पोरवाल, विश्वास शर्मा, तनु अग्रवाल, ऋतु दूबे, शुचि खंडेलवाल, पूजा सिंह, रीना सिंह, सीता गुप्ता, अनु, रेशु, आयुषी, माही, कृतिका, संगीता, शिखा, नीलू, अनिशा, राम रघु आनंदा वेलफेयर एसोसिएशन फेज-2 के अध्यक्ष भोले शंकर चौहान, ब्रजमोहन मिश्रा, अनूप कश्यप, मोहित अग्रवाल, अनुराधा चौहान, अनुराधा वर्मा, पूजा चौहान, रोहन गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, हिमांशी मित्तल, आकांक्षा अग्रवाल, युवराज, आलेख, आर्य प्रताप सिंह चौहान, गंगा चौहान, सुजल, तपिश, अजय चोपड़ा, दिव्या चोपड़ा, अमन मित्तल, प्रवीण पचौरी, फौरन सिंह, विनोद शर्मा, पिंकी अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, चिराग मित्तल, औषिकवीर यादव, संजय अग्रवाल, भावना अग्रवाल, सरिता शर्मा, यदुल गुप्ता, डॉ. मुकेश जुएल, अजयकांत शर्मा, राकेश शर्मा, संजय गोयल, हेमंत सिंह जादौन, शोभिक गोयल, मोहित गोयल, स्मृति गोयल, रिनी गोयल, कमल नयन, सुनीता मित्तल, अनुप्रिया गोयल, मंजू बंसल, रामू गोयल, नरेश मंगल, शुभम अग्रवाल, शैंकी बंसल, शिल्पी बंसल, शिप्रा जैन, निक्की अग्रवाल, मंजू बंसल, आयुषी बंसल आदि उपस्थित रहे।
- ’बीजेपी हटाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ गठबंधन का ऐलान: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले— राहुल गांधी के संघर्ष और विचारों के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव - October 3, 2026
- यूपी एमएलसी चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका: बागी उम्मीदवार डॉ. संजयन त्रिपाठी समाजवादी पार्टी में शामिल, अखिलेश यादव ने दिया समर्थन - October 3, 2026
- डीएम अंकल पापा से बात नहीं हो पाती…सोनभद्र की 5 साल की बच्ची की मासूम गुहार, हाथ जोड़कर की गांव में मोबाइल नेटवर्क लगवाने की अपील, वीडियो हुआ वायरल - October 3, 2026