सच्चाई, सेवा और ईमानदारी की राह पर चलने का मिला प्रतिफल: आगरा में पंजाबी सभा के मीडिया प्रभारी सम्मानित

PRESS RELEASE





आगरा। उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर आगरा में भारतीय जनता पार्टी और जिला प्रशासन द्वारा पंजाबी समाज के अमूल्य पुरुषार्थ, अटूट सेवाभाव, निष्ठा और पूरी ईमानदारी के साथ हर दायित्व को निभाने की भावना को एक विशेष सम्मान दिया गया है। यह सम्मान पंजाबी सभा आगरा महानगर के मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल को प्रदान किया गया, जिसे उन्होंने समाज के नाम समर्पित किया है।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए रोहित कत्याल ने कहा कि जिला प्रशासन आगरा द्वारा उन्हें प्रदान किया गया यह ‘सेवा स्मृति सम्मान’ अकेले उनका अपना सम्मान नहीं है, बल्कि यह उन लाखों योद्धाओं का वास्तविक सम्मान है जिन्होंने या जिनके पूर्वजों ने हमेशा सच का साथ दिया, निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की और समाज के कल्याण की राह को चुना। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लोगों ने देश, प्रदेश, शहर और पूरे समाज को अपने ही एक परिवार की तरह समझा तथा सामाजिक समरसता और देश की अखंडता को हमेशा अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखा है।

उन्होंने आगे अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि बांके बिहारी जी का आशीर्वाद इसी प्रकार उन्हें निरंतर ऐसे ही पवित्र सेवा कार्यों से जोड़े रखे। उन्होंने यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने सभी गुरुओं, बुजुर्गों और समाज के उन तमाम समर्पित कार्यकर्ताओं को समर्पित किया है जिन्होंने इतिहास के हर कठिन दौर में अपनी मेहनत और ईमानदारी से अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

-pr




Dr. Bhanu Pratap Singh