आगरा। भारत विकास परिषद् ‘अमृतम्’ आगरा द्वारा संस्कृति माह एवं पावन श्रावण मास के अंतर्गत आगरा के प्रसिद्ध चारों महादेव मंदिरों की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए सेवा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस लाइन रोड पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं को आइसक्रीम, बिस्कुट एवं अन्य खान-पान सामग्री का प्रसाद वितरित किया।
श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर चारों महादेव की परिक्रमा करने वाले भक्तों ने सेवा कार्य के लिए परिषद का आभार व्यक्त किया। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा, संस्कार और परोपकार का विशेष महत्व है। धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं की सेवा करना भी ईश्वर की आराधना का ही एक रूप है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष कुलभूषण अल्का गुप्ता (राम भाई), सचिव राजीव प्रीति गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक साक्षी जैन एवं महिला प्रभारी उपाध्यक्ष रेखा राज अग्रवाल के साथ उमेश बाबू अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, गौरव बिंदल, विकास गोयल, रवि शिवहरे, टीटू गोयल, दीपक भार्गव, अजय शिवहरे, विकास वर्मा, नीरज मित्तल, मनोज जैन, यश गुप्ता, संभव जैन राघव गोयल, संजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026