आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2026 की तैयारियां अब पूरे उत्साह और जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ रही हैं। बुधवार सायं भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी महोत्सव के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं माता जानकी के जयघोष के बीच महाआरती से हुआ, जिसे मुख्य अतिथि मधु बघेल ने संपन्न कराया। महाआरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने जनकपुरी महोत्सव की सफलता एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्य अतिथि मधु बघेल ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक एकता का विराट उत्सव है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है।
इससे पहले पूर्व जनकपुरी कमेटी कमला नगर-2025 द्वारा जनकपुरी आयोजन समिति का कमला नगर स्थित होटल सेलिब्रेशन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूर्व अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, पार्षद पंकज अग्रवाल, गौरव परमार, केपी सिंह यादव, अनिल अग्रवाल, संतोष मित्तल, नितिन कोहली, प्रमोद यादव, राजीव यादव, दीपक गुप्ता तथा रंजू यादव ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर सम्मान किया।
सभी ने जनकपुरी महोत्सव को ऐतिहासिक, भव्य और जन-जन की सहभागिता वाला आयोजन बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
जनकपुरी आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष राजू यादव ने सभी अतिथियों एवं पूर्व जनकपुरी कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार जनकपुरी महोत्सव को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रूप दिया जाएगा। महामंत्री मनोज जादौन एवं महामंत्री हितेश लवानियां ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न समितियां अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं तथा जनसहयोग लगातार बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल ग्वाला, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह, नरेंद्र सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे।
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026