Agra, Uttar Pradesh, India. विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना हेतु स्थल बदल दिए गए हैं। साथ ही मतदान के लिए 9 फरवरी को रवाना होने वाली पोलिंग पार्टी के स्थल भी परिवर्तित किए गए हैं।
आगरा में मतदान प्रथम चरण में 10 फरवरी, 2022 को है। मतगणना 10 मार्च, 2022 को होगी। इससे पहले 9 फरवरी को मतदान टोलियां रवाना होंगी। इसके लिए स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं।
86-एत्मादपुर, 87-आगरा कैंटोनमेंट, 88-आगरा दक्षिण, 89-आगरा उत्तर, 90-आगरा ग्रामीण की मतगणना नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति टूण्डला रोड, आगरा में होगी। 91-फतेहपुर सीकरी की मतगणना नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति, फतेहपुर सीकरी में, 92-खेरागढ़ की मतगणना मण्डी समिति खेरागढ़ में, 93-फतेहाबाद की मतगणना नवीन मण्डी स्थल, फतेहाबाद में तथा 94-बाह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना मोतीलाल रामनाथ महाविद्यालय, भदरौली, बाह में होगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान टोलियां 9 फरवरी को इन्हीं स्थलों से रवाना होंगी। 9 फऱवरी को मतपेटियां भी यहीं पर जमा होंगी। सभी स्थानों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। 10 मार्च 2022 को प्रातः 08 बजे से निर्धारित स्थलों पर बने मतगणना पंडालों में मतगणना होगी।
- Agra News: ट्रक के केबिन में हुई थी चालक की हत्या, 24 घंटे के भीतर खलासी गिरफ्तार - July 13, 2026
- आगरा का विद्युत शवदाह गृह बना प्रदेश के लिए मॉडल, महापौर ने भट्ठियों को जल्द ठीक कराने का दिया आश्वासन - July 13, 2026
- आगरा पुलिस का कड़ा प्रहार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और महिला से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार - July 13, 2026