आगरा। भारत विकास परिषद, अमृतम शाखा द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत कमला नगर स्थित श्री राम चौक पर तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति में तुलसी के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं औषधीय महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को 101 तुलसी के पौधे निःशुल्क वितरित किए गए।
शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी को अत्यंत पवित्र एवं पूजनीय स्थान प्राप्त है। तुलसी केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक ऊर्जा का भी आधार है। उन्होंने सभी से अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सिंघल ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत आयोजित ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ प्रकृति के संरक्षण का महत्व समझाना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के संयोजक विकास गोयल एवं सपना गोयल थे।
इस अवसर पर शाखा सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, उपाध्यक्ष एवं महिला प्रभारी रेखा अग्रवाल, विजय अग्रवाल, आरएस गुप्ता, सुनील बंसल, नीरज मित्तल, राकेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, दीपक भार्गव, हिमांशु अग्रवाल, बृजमोहन रेपुरिया, राजा बाबू गोयल, ज्योति मित्तल, राज अग्रवाल, गौरव बिंदल, मधु गोयल आदि उपस्थित रहे।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, सियासी अटकलें और कयासों का बाजार गर्म - September 26, 2026
- आगरा के अछनेरा में 42 वर्षीय साधु धर्मवीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, जमीन के लालच में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या - September 26, 2026
- आगरा में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: सोशल मीडिया कॉल की रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने की धमकी, FIR दर्ज - September 26, 2026