लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्षों के कार्यकाल समाप्त होने से पहले सरकार ने उन्हें प्रशासक नियुक्त कर दिया है। सभी 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का पांच वर्षीय कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो रहा है।
नई व्यवस्था के बनने तक संबंधित जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों का कामकाज निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक के रूप में संभालेंगे। सूत्रों की माने तो जल्द ही ब्लॉक प्रमुखों को लेकर भी ऐसा फैसला आ सकता है और उनको भी प्रशासक बनाया जा सकता है। दरअसल, ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
दरअसल, पंचायती राज विभाग की ओर से इसको लेकर पहले ही शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। सरकार ने इस पर अब मुहर लगा दी है, जिसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अब प्रशासक के तौर पर काम करेंगे। वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों की पहली बैठक 12 जुलाई 2021 को हुई थी। इसी आधार पर उनका कार्यकाल 11 जुलाई यानी शनिवार पूरा हो रहा है।
बता दें कि, इससे पहले सरकार ने प्रधानों को प्रशासन नियुक्त किया था। प्रधानों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासन की जिम्मेदारी दी गयी थी। हालांकि, इससे पूर्व यह जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी जाती थी। अब उसी व्यवस्था को जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में भी लागू किया गया है।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026