Agra News: क्षत्रिय सभा (राजपुर चुंगी शाखा) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न; समाज की एकजुटता और विकास का लिया संकल्प

PRESS RELEASE

मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी ने ग्रहण किया दायित्व, समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प।

आगरा। क्षत्रिय सभा की राजपुर चुंगी शाखा का शपथ ग्रहण समारोह विजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह और डॉ. राजेन्द्र सिंह, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, राम प्रताप सिंह, कॉरपोरेशन बैंक के चेयरमैन प्रदीप भाटी तथा मानवेन्द्र प्रताप सिंह (एमएलसी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गजेन्द्र सिंह परमार ने किया। इस अवसर पर क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने वालों में शाखा अध्यक्ष बृजमोहन सिंह तोमर, महामंत्री विवेक भाटी, कार्यकारी अध्यक्ष कैप्टन अशोक जादौन, कोषाध्यक्ष योगेश रघुवंशी, मीडिया प्रभारी मनोज भाटी, राघवेन्द्र जादौन, रवि चौहान सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

समारोह का आयोजन एवं संचालन संरक्षक मंडल के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें राजवीर सिंह, चन्द्रभान सिंह तोमर, राजवीर सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह धाकरे, प्रदीप सिकरवार, चौब सिंह जादौन, पुरूषोत्तम गाँधी, विक्रम सिंह जादौन, माताप्रसाद जादौन, रन सिंह सिकरवार तथा अशोक भदौरिया की विशेष भूमिका रही।

कार्यक्रम में डॉ. वीरेन्द्र सिंह चौहान, दिनेश प्रताप सिंही, गौरी शंकर सिंह सिकरवार, राकेश सिंह चौहान, राजीव चौहान, शैलू जादौन, गौरव राजावत, एड. दिनेश सिंह सिकरवार, विजयपाल सिंह चौहान, आर.पी. सिंह जादौन, डॉ. हरेन्द्र सिंह, युवराज सिंह परिहार, महेन्द्र सिंह रघुवंशी, मनोज सिरकवार, धमेन्द्र सिंह, नीरू प्रधान, शिशुपाल सिंह धाकरे, मनोज चौहान, लाल सिंह धाकरे, राम नरेश धाकरे, केपी सिंह रघुवंशी, राघव जसावत, मुकेश तोमर, नितिन धाकरे, राजा जसावत तथा राजा भैया करौंधना आदि उपस्थित रहे।

शाखा अध्यक्ष बृजमोहन सिंह तोमर और महामंत्री विवेक भाटी ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवा पीढ़ी को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Dr. Bhanu Pratap Singh