मीरा प्रसंग और राधा रानी की बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन, डॉ. आशीष भैया जी ने दिलाया सेवा का संकल्प
विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान द्वारा महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में आयोजित की गई है त्रिदिवसीय श्री राधा माधव रसामृत कथा
आगरा। विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान द्वारा महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में आयोजित त्रिदिवसीय श्री राधा माधव रसामृत कथा के द्वितीय दिवस राधा नाम महिमा, राधा रानी के दिव्य प्राकट्य, बाल लीलाओं एवं मीरा प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास पूज्य देवी माहेश्वरी श्रीजी (श्री धाम वृंदावन) ने कहा कि कलियुग में राधा नाम का स्मरण ही जीव को भगवान श्रीकृष्ण की कृपा का अधिकारी बना देता है। जहां राधा हैं, वहीं कृष्ण हैं और जहां राधा नाम का संकीर्तन होता है, वहां दिव्य आनंद की वर्षा होती है।
कथा व्यास ने राधा रानी के प्राकट्य प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि ब्रजभूमि में वृषभान जी एवं माता कीर्ति जी के घर दिव्य ज्योति के रूप में राधा रानी का अवतरण हुआ। राधा जन्मोत्सव के प्रसंग पर कथा पंडाल को बधाई गीतों से गुंजायमान कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने “आज बधाई बाजे वृषभान के द्वार” जैसे मंगल गीतों के साथ राधा जन्मोत्सव मनाया। पूरा वातावरण राधे-राधे के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। उपहार लुटाए गए और राधा रानी के बाल स्वरूप की सभी भक्तों ने चरण वंदना की ।
देवी माहेश्वरी श्रीजी ने राधा रानी की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि उनकी प्रत्येक लीला भक्तों को प्रेम, करुणा और समर्पण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि राधा रानी केवल श्रीकृष्ण की शक्ति ही नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि को प्रेम का मार्ग दिखाने वाली जगज्जननी हैं।
कथा के दौरान मीरा प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि मीरा ने अपने आराध्य श्रीकृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा, समर्पण और प्रेम के बल पर संसार की सभी बाधाओं को पार किया। मीरा का जीवन यह संदेश देता है कि सच्ची भक्ति में जब समर्पण जुड़ जाता है, तब स्वयं भगवान भक्त की रक्षा करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के डॉ. आशीष भैया जी ने कहा कि कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि जीवन में उतारने का माध्यम है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से सेवा का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा का सर्वोत्तम स्वरूप है। उन्होंने कहा कि सात्विक जीवन, सदाचार, सेवा और आध्यात्मिकता ही मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाती है तथा ऐसी कथाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान पदमचन्द अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल रहे। दैनिक यजमान के रूप में वीरेंद्र अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मिथलेश अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। श्री हनुमंत धाम मंदिर लंगड़े की चौकी महंत गोपी गुरु, बल्केश्वर महादेव मंदिर के अर्चित पांड्या, आदर्श नंदन गुप्त, पुष्कल गुप्ता,नितिन कोहली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
संस्थान के अध्यक्ष उमेश कंसल, मंत्री अनिल अग्रवाल, मुख्य संरक्षक मुरारी प्रसाद अग्रवाल एवं अजय गोयल, कोषाध्यक्ष काली चरण गोयल, विशिष्ट सहयोगी वीरेंद्र अग्रवाल (ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष), काॅर्डिनेटर मुकेश चन्द गोयल, मुख्य संयोजक अजय गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालता प्रसाद सारस्वत तथा संयोजक मुकेश नेचुरल एवं किशोर तिवारी ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा जिन्दल ने किया। इस अवसर पर रेखा अग्रवाल, सुमन गोयल, मीरा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, विमलेश सारस्वत, अनीता नेचुरल, वीना अग्रवाल, कोरल अग्रवाल, प्रीत राज, कंचन, रेनू गुप्ता, मीना, रेखा गुप्ता, चारु, सुषमा, नीलम, साधना, सोनिया, मारुति, प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा के अंत में राधा रानी की आरती एवं पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं मानव कल्याण की प्रार्थना की।
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026