आगरा: समाज सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए क्षत्रिय सभा दयालबाग, आगरा द्वारा द्वितीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर सभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री अर्जुन सिंह चौहान जी की पावन स्मृति में समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से निर्भय नगर स्थित श्री शिव बाला हॉस्पिटल में संपन्न हुआ।
महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान जी ने किया। उन्होंने स्वर्गीय अर्जुन सिंह चौहान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
युवाओं और महिलाओं ने दिखाया जबरदस्त उत्साह
शिविर में सर्वसमाज की भागीदारी देखने को मिली, जहाँ 125 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल बनाया।
प्रमुख रक्तदाता और सहभागी:
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परमार, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह जादौन, कोषाध्यक्ष रामकिंकर सिंह भदौरिया और संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान शामिल रहे। इसके अलावा जितेंद्र सेंगर, विजय पाल सिंह चौहान, आर.पी. सिंह जादौन, गौरव परमार (कमलानगर शाखा अध्यक्ष), मनीष भदौरिया और कौशलेंद्र चौहान जैसे कई पदाधिकारियों ने सपरिवार इस पुनीत कार्य में हिस्सा लिया।
शिविर में राजवीर सिंह चौहान, विक्रम राघव, मंजू सिंह, डॉ. बी.पी. सिंह, शालिनी सेंगर, पुष्पेंद्र यादव, धर्मेंद्र तिवारी, मनीषा चंद्रवंशी सहित दर्जनों समाजसेवियों ने रक्तदान कर इस अभियान को गति प्रदान की।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026