आगरा। विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर सेवा, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब संस्कार भारती की कलासाधिका समिति समृद्धि द्वारा प्रताप नगर चौराहे पर मीठे दूध की प्याऊ का आयोजन कर नववर्ष का स्वागत जनसेवा के साथ किया गया।
विक्रम संवत नववर्ष 2083 के पावन अवसर पर आगरा के प्रताप नगर चौराहे पर संस्कार भारती, कलासाधिका समिति “समृद्धि” द्वारा मीठे दूध की प्याऊ लगाकर सेवा कार्य किया गया। इस दौरान राहगीरों और आमजन को 151 लीटर मीठे दूध का वितरण किया गया, जिससे वातावरण में सेवा और उत्साह का भाव देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगरा विभाग के संघचालक चौधरी राजन सिंह, संस्कार भारती के महानगर अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी एवं समिति की अध्यक्षा अनीता भार्गव द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर चौधरी राजन सिंह ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का दिन भारतीय संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की, भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ और सिंधी समाज के आराध्य संत झूलेलाल का जन्म भी इसी तिथि को हुआ। उन्होंने बताया कि यह समय जलवायु की दृष्टि से भी अत्यंत अनुकूल होता है, क्योंकि इसी दिन से वसंत ऋतु का प्रारंभ होता है।
प्रांतीय महामंत्री नंद नंदन गर्ग ने कहा कि उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त कर इसी दिन विक्रम संवत की शुरुआत की थी और प्रजा को करमुक्त किया था। उन्होंने इसे भारतीय संवत्सर का वास्तविक प्रारंभ दिवस बताया।
कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती मीना अग्रवाल एवं श्रीमती अनीता भार्गव ने किया, जबकि संचालन नीता गर्ग ने किया। संस्कार भारती के ध्येय गीत का भावपूर्ण गायन नीमा सिंह और अंजली बंसल द्वारा प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन अनीता जैन ने किया।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, एस.एन. गर्ग, अध्यक्ष अनीता भार्गव, मंत्री संगठन नीता गर्ग, कोषाध्यक्ष मीना अग्रवाल, समाजसेवी बबीता पाठक, रेनू अग्रवाल, सुनीता पाठक, ऊषा तिवारी, निर्मल अग्रवाल, कुमकुम गर्ग, डॉ. दीपाली अग्रवाल, अनीता वर्मा, मनप्रीत कौर, मीरा गर्ग, अनीता मित्तल, रेनू सिंघल, सीमा अग्रवाल, निधि तिवारी, अनीता जैन, पूनम शर्मा, सरला सिंघल, अर्चना अग्रवाल, अंजली बंसल, अंजू श्रीवास्तव, अंजली कुमार, प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी, राजीव सिंघल, बीना अग्रवाल, मधु बंसल, मीना गर्ग, कुसुम गर्ग, प्रदीप सिंघल सहित अनेक लोगों ने मीठे दूध वितरण में सहयोग किया।
- शाहगंज से भोगीपुरा तक गूंजा ‘जय झूलेलाल’: झांकियों और भजनों के बीच अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने जीता सबका दिल - March 21, 2026
- सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मानसिक मरीज से दुष्कर्म, सफाई कर्मचारी पर आरोप; 5 माह की गर्भावस्था से खुलासा - March 20, 2026
- यूपी में महा-मंथन: योगी मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू, संगठन और सरकार में होगा बड़ा फेरबदल - March 20, 2026