आगरा। ताजनगरी में बुधवार को होली के पावन पर्व पर विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोहों का आयोजन किया गया। कहीं राजनीतिक एकजुटता दिखी तो कहीं भक्ति और सामाजिक सरोकारों के रंग बरसे।
सांसद नवीन जैन के निवास पर ‘भगवा’ होली
राज्यसभा सदस्य नवीन जैन के शास्त्रीपुरम स्थित निवास पर होली का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। सांसद नवीन जैन ने सभी का अबीर-गुलाल से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि होली जैसे त्योहार कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और समन्वय को मजबूत करते हैं, जिससे संगठन को नई शक्ति मिलती है। पारंपरिक फाग गीतों और आत्मीय संवाद ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।
बेलनगंज में दिखी ब्रज की संस्कृति
स्वतंत्रता सेनानी रोशनलाल गुप्त ‘करुणेश’ और वासुदेव गुप्ता की स्मृति में बेलनगंज चौराहे पर शाम को शानदार होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वृंदावन से आई नृत्य मंडली ने राधा-कृष्ण के मयूर नृत्य और रासलीला की प्रस्तुति देकर शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस दौरान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।
जीवनी मंडी: होली के बहाने चैम्बर चुनाव की तैयारी
न्यू मार्केट जीवनी मंडी में व्यापारियों ने एकजुट होकर होली मनाई। हालांकि, यहाँ रंगों के साथ चुनावी चर्चा भी तेज रही। व्यापारियों ने सर्वसम्मति से मनोज गुप्ता को नेशनल चैम्बर के आगामी चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए समर्थन देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी सतीश अग्रवाल और उपाध्यक्ष प्रत्याशी गिरीश गोयल ने भी व्यापारियों से वोट की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता और तुषार वार्ष्णेय ने की।
- आगरा में जयपुर के ‘गुलाल गोटों’ की होली: बाबा श्याम के दरबार में उड़ा अबीर, भक्ति के रंगों में डूबे हजारों भक्त - March 5, 2026
- आगरा के पालीवाल पार्क में गुपचुप ‘कंक्रीट का जाल’: 6 महीने से काम जारी, पर न सूचना बोर्ड, न जिम्मेदार का पता! - March 5, 2026
- लिव-इन रिलेशनशिप का खूनी अंत: आगरा में पेट्रोल डालकर जलाए गए युवक ने दम तोड़ा, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम - March 5, 2026