आगरा। रंगों के महापर्व होली का आगाज़ सोमवार शाम को जनपद भर में पारंपरिक उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। शुभ मुहूर्त में शहर और ग्रामीण अंचलों के तीन हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान सड़कों पर उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने आपसी वैमनस्य भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं।
आंकड़ों में होलिका दहन
पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंधों के बीच कुल 3162 स्थानों पर होलिका दहन हुआ।
शहरी क्षेत्र में 1136 स्थान, देहात (पश्चिमी जोन) में 1065 स्थान, देहात (पूर्वी जोन) में 961 स्थान पर हर्ष से होलिका दहन हुआ।
परंपराओं का निर्वहन और सुरक्षा घेरा
होलिका दहन के दौरान लोगों ने गेहूं और जौ की बालियां भूनीं और प्रसाद स्वरूप एक-दूसरे को भेंट कीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर ‘सेक्टर स्कीम’ लागू की गई थी। थाना स्तर की पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया और ड्रोन व सीसीटीवी के जरिए निगरानी बनाए रखी।
पार्श्वनाथ पंचवटी में दिखा भक्ति और शक्ति का संगम
ताजनगरी फेस-2 स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी में होली का पर्व बेहद खास रहा। सुबह से ही महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाते हुए होलिका पूजन किया और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
शाम को आयोजित होली मिलन समारोह में राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी ने समां बांध दिया। संरक्षक श्याम भोजवानी ने बताया कि 4 मार्च को सुबह 8 बजे से पंचवटी पार्क में कॉलोनीवासियों के साथ भव्य रंगों की होली खेली जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र अग्रवाल सहित भारी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, अयोध्या के मछली भोज विवाद से जुड़ा है मामला - September 1, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक पर लेटाया; पुलिस की सूझबूझ से बची चार जिंदगियां - September 1, 2026
- आगरा सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी ने कसा फंदा: एनडीपीएस के मामले में 8 साल से बंद है आरोपी, प्रशासन ने बताया ‘आत्महत्या का नाटक’ - September 1, 2026