बाह (आगरा): जनपद के थाना बाह क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस का कहर देखने को मिला। आर्यावर्त बैंक के पास हुए इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फतेहाबाद जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमाही निवासी श्रीदेवी (60 वर्ष) अपने नाती अंशुल (22 वर्ष) के साथ बाइक से फतेहाबाद जा रही थीं। जैसे ही वे कस्बा बाह में आर्यावर्त बैंक के पास पहुँचे, पीछे से आ रही एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
बस के टायर के नीचे आई महिला
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरने के बाद बस का पहिया वृद्धा के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, नाती अंशुल सड़क पर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने बस को लिया कब्जे में
हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुँचाया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- ’अग्रबंधु’ के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा? कमला नगर थाने में दर्ज एफआईआर के 11 महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने पर समाजसेवियों में रोष - August 24, 2026
- आगरा के एमएलसी विजय शिवहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मिलावट और नकली दवा रोकथाम समिति के बनाए गए सभापति - August 24, 2026
- एसएनएमसी आगरा में सफल किडनी ट्रांसप्लांट: पति को नई जिंदगी देने वाली 31 वर्षीय मीना की हालत स्थिर, वीडियो कॉल पर हुई भावुक बातचीत, PM मोदी औऱ CM योगी का जताया आभार - August 24, 2026