भारतीय सेना और वायु सेना को आधुनिक रक्षा उपकरणों की आपूर्ति का ठेका ओडिशा की कंपनी एनड्रोन सिस्टम्स को मिला है।
अधिकारियों ने बताया कि अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं वाले मेक इन इंडिया-2 अभियान के तहत यह कंपनी 125 एमईएटी एवं संबंधित उपकरणों की आपूर्ति करेगी। इन रक्षा उपकरणों का मूल्य करीब 96 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया है।
एनड्रोन सिस्टम्स के प्रबंध निदेशक अनंत भालोतिया ने कहा, ‘‘इस तरह के प्रयास रक्षा, वैमानिकी और नए दौर के अन्य उद्योगों को बढ़ावा देने के इच्छुक राज्य के मेक इन ओडिशा कार्यक्रम को भी बढ़ावा देंगे।’’
ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) एल सी पटनायक ने कहा कि इस तरह की पहल सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की अन्य इकाइयों को भी रक्षा परियोजनाओं में भागीदार बनने को प्रेरित करेंगी। इससे आयात का बोझ कम होगा और भारत के स्वदेशी रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा।
-एजेंसियां
- वाराणसी में सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को दी गई तहरीर, ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का लगाया गया गंभीर आरोप - August 16, 2026
- चंबल नदी में बीच धारा फंसा यात्रियों से भरा स्टीमर, डीजल खत्म होने और इंजन में कपड़ा फंसने से 8 से 10 किलोमीटर तक बहता रहा वाहन, यात्रियों की अटकी सांसें - August 16, 2026
- आगरा के एत्मादपुर में नेशनल हाईवे पर हंगामा: एक्टिवा की टक्कर से कांवड़िया घायल, बहन की कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने लगाया जाम, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा विवाद - August 16, 2026