मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहाँ बिलारी क्षेत्र की रहने वाली मुनतरीन ने अपने परिजनों की बंदिशें तोड़कर हिंदू प्रेमी अजय के साथ जीवन बिताने का फैसला किया है। युवती ने न केवल धर्म परिवर्तन कर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, बल्कि गंगाजल पीकर अपना रोजा खोलकर एक नई शुरुआत की।
5 साल पुराना है प्रेम प्रसंग, प्रेमी काट चुका है जेल
सनाई गांव की मुनतरीन और अजय के बीच पिछले 5 वर्षों से प्रेम संबंध थे। अजय ने बताया कि युवती के परिवार वालों ने पहले भी विरोध किया था और उसे एक मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया था। 7 महीने की सजा काटने के बाद भी अजय और मुनतरीन का प्यार कम नहीं हुआ। शुक्रवार को मुनतरीन रोजे की हालत में ही घर से निकली और मंदिर में अजय के साथ सात फेरे लेकर ‘मुस्कान’ बन गई।
एसएसपी कार्यालय पहुंच मांगी सुरक्षा
निकाह के बजाय हिंदू रीति से शादी करने के बाद नवविवाहित जोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल के कार्यालय पहुंचा। मुस्कान (पूर्व नाम मुनतरीन) ने एसएसपी को बताया कि उसे अपने ही परिवार वालों से जान का खतरा है। उसने स्पष्ट किया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से अजय के साथ रहना चाहती है।
पुलिस ने दिए जांच के आदेश
एसएसपी ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को मामले की जांच करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। युवती का कहना है कि परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं और उन पर हमला कर सकते हैं, इसलिए उन्हें पुलिस सुरक्षा की सख्त जरूरत है।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026