
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अवैध संबंधों के चलते विश्वासघात और हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जैथरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी (जो पति का ही घनिष्ठ मित्र था) के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी में ले जाने के बहाने पिलाई जहरीली शराब
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को एटा-अलीगंज रोड पर एक खेत में युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान आवास विकास कॉलोनी निवासी हेमंत मिश्रा के रूप में हुई। जांच में पता चला कि हेमंत के दोस्त सुमित चौहान का उसके घर आना-जाना था, जिस दौरान सुमित के हेमंत की पत्नी से अवैध संबंध बन गए। दोनों ने साथ रहने के लिए हेमंत को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
’काम हो गया’… फोन पर दी हत्या की जानकारी
योजना के मुताबिक, सुमित ने अपने साथी अजय की कार बुक की और हेमंत को एक शादी में ले जाने के बहाने बेवर (मैनपुरी) ले गया। वहां उसे अत्यधिक शराब पिलाई गई और फिर शराब में विषैला पदार्थ मिला दिया गया। जब हेमंत की मौत हो गई, तो सुमित ने उसकी पत्नी को फोन कर जानकारी दी “काम हो गया।” इसके बाद रात करीब 2 बजे शव को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया।
पुलिस की मुस्तैदी: 12 घंटे में सलाखों के पीछे आरोपी
मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी इनपुट के आधार पर सुमित, अजय और मृतक की पत्नी को दबोच लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार, शराब की बोतलें और जहरीली स्प्रे की डिब्बी बरामद की है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026