आगरा: ताजनगरी में प्यार का पैगाम लाने वाला वेलेंटाइन-डे इस बार बेहद खास है। शनिवार का दिन होने के कारण प्रेमी युगलों और नवविवाहित जोड़ों ने इसे यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। बाजार सुर्ख गुलाबों और उपहारों से सज चुके हैं, तो वहीं युवाओं में ‘कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स’ का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स बने पहली पसंद
इस साल कपल के नाम वाले पेंडेंट सेट, डिजिटल फोटो फ्रेम और जादुई लैंप (डिजिटल लैंप) की काफी डिमांड है। युवाओं का कहना है कि सामान्य उपहारों के बजाय अपनी तस्वीरों और नाम वाले तोहफे साथी को अधिक खास महसूस कराते हैं। इसके अलावा, जो लोग दूरी या काम की व्यस्तता के चलते साथ नहीं हैं, वे शॉपिंग और इंस्टेंट डिलीवरी एप्स के जरिए सरप्राइज केक और बुके भेजकर दूरियां मिटा रहे हैं।
मूवी और कैंडल लाइट डिनर का प्लान
शनिवार की छुट्टी का लाभ उठाने के लिए कपल्स ने ‘मूवी नाइट’ और ‘कैंडल लाइट डिनर’ के प्लान बनाए हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई नई फिल्में ‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। शास्त्रीपुरम और सदर जैसे क्षेत्रों के युवाओं ने थिएटर के साथ-साथ शहर के रेस्टोरेंट्स में पहले से ही टेबल बुक करा ली हैं।
उपहारों से ऊपर है एहसास
जहाँ नए जोड़ों के लिए यह दिन रोमांच से भरा है, वहीं अनुभवी जोड़ों का मानना है कि प्यार किसी ट्रेंड का मोहताज नहीं है। आदित्य और जानवी जैसे जोड़ों का कहना है कि अब गुलाब से ज्यादा मायने साथ में सुबह की चाय पीना और पुरानी यादें साझा करना रखता है।
- आगरा सर्राफा बाजार में हड़कंप: एक करोड़ की चांदी डकार गए दो कारीगर भाई, कोर्ट के आदेश पर FIR - February 14, 2026
- हादसा या हत्या? यमुना में तैरता मिला 9वीं की छात्रा का शव, आगरा में परिजनों ने पुलिस की ‘डूबने वाली थ्योरी’ को नकारा - February 14, 2026
- सत्ता से बाहर रहकर कांग्रेस हुई जहरीली… असम में बोले पीएम मोदी— घुसपैठियों के हवाले राज्य को करना चाहता है विपक्ष - February 14, 2026