आगरा: ताजमहल में एक बार फिर वीडियो रील बनाने वालों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। चौबीस घंटे के अंदर दो वीडियो वायरल हुए, एक रील में साड़ी पहने एक युवती कलाबाजियां लगाती दिख रही है तो दूसरी रील में वर्दी पहने पुलिसकर्मी युवती संग अभिनय करते दिख रहे हैं। बुधवार को सामने आई रील में युवती ने लाल रंग की साड़ी पहनी है। वह ताजमहल के अंदर कलाबाजी लगा रही है। युवती सात कलाबाजी लगाती है।
इससे पहले मंगलवार को दो पुलिसकर्मियों की गानों पर एक्टिंग करते रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में हैं और एक युवती के साथ ताजमहल के अंदर रील बना रहे हैं। उनके साथ कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी खड़े दिख रहे हैं।
ये गतिविधियां ताजमहल के अंदर की रील बनाने पर रोक होने के बावजूद सामने आईं। ऑन ड्यूटी वर्दी में पुलिसकर्मियों के रील या वीडियो बनाने पर पुलिस विभाग की भी रोक लागू है। पूर्व में रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। ऐसे में एएसआई कर्मचारियों और सीआईएसएफ की मौजूदगी में रील बनाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गौरतलब है कि ताजमहल या अन्य स्मारकों में किसी भी प्रकार की व्यवसायिक वीडियो शूट करने पर सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी है। इसके बावजूद भी प्री वेडिंग शूट और वीडियो रील्स पर रोक नहीं लग पा रही है। इससे पहले एक विदेशी ग्रुप द्वारा डांस करते का वीडियो बनाने पर एक गाइड का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया था।
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026